एट। कानपुर-झांसी हाईवे स्थित कोटरा ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
खबर वही जो सत्य हो
एट। कानपुर-झांसी हाईवे स्थित कोटरा ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी रामदास (85) कस्बे में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान कोटरा ओवरब्रिज पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क किनारे सिर के बल जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार वाहन और चालक की तलाश की जाएगी।