चिरगांव। रबी की बुआई के लिए किसानों ने अभी से खाद और बीज का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। सोमवार को सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के बीच 100 किसानों को टोकन वितरित किए गए। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक 31 किसानों को खाद मिल सकी। शेष किसानों को मंगलवार को खाद वितरित की जाएगी।
धान की कटाई कर चुके किसान अब रबी की बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए खाद और बीज की व्यवस्था करने में लगे हैं। सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसान पहुंचने लगे थे। खाद वितरण के दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में टोकन बांटे गए। दो घंटे में सीमित किसानों को खाद मिलने से अब को मंगलवार का खाद का वितरण होगा।
