कोंच। शराब के लिए रुपये न देने पर सरिया मारकर आंख चोटिल करने का आरोप लगाते हुए जयप्रकाश नगर निवासी कृपाशंकर सोनी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
पीड़ित के मुताबिक मंगलवार सुबह वह प्रताप नगर स्थित सिलाई की दुकान पर बैठा था। मोहल्ले का एक युवक शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए सरिये से हमला कर उसकी आंख चोटिल कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सोमवार रात भी युवक ने कैंची से हमला करने का प्रयास किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
