दतिया। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इसमें 12 किलो 542 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो कारें और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए। यह कार्रवाई तीन नवंबर की रात्रि को हुई। कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर हिनारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध कारों की जांच में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप शर्मा उर्फ पिन्टू और दीपक शर्मा, निवासी लहार जिला भिण्ड के रूप में हुई। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। संवाद
