गुरसराय। मंगलवार को दर्जनों महिलाएं थाने पहुंची। उन्होंने नारायणपुरा मोहल्ले में देसी शराब का ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।

महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में शराब की दुकान होने से आसपास के परिवारों को परेशानी हो रही है। शराब पीकर आने-जाने वाले लोगों के कारण अक्सर विवाद होते हैं। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। बच्चों और महिलाओं को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ठेका हटाने के लिए पहले भी कई बार शिकायतें की गई हैं। लेकिन इन शिकायतों पर कोई समाधान नहीं निकला। मंगलवार को सभी महिलाएं एकजुट होकर थाने पहुंची। उन्होंने प्रशासन से ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।

0000

कुचल दी थीं शराब की बोतलें

बीते रोज सोमवार को महिलाओं ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया था। उन्होंने दुकान से शराब की बोतलें बाहर सड़क पर फेंक दी थीं। इतना ही नहीं, सड़क पर पड़ी बोतलों को महिलाओं ने कुचल कर नष्ट कर दिया था। उनका आरोप था कि शराब के सेवन से कई परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कुछ लोगों की जान तक चली गई है। ऐसे में दुकान को हटाया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *