मऊरानीपुर। यातायात पुलिस ने क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को यातायात प्रभारी प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक स्कॉर्पियो गाड़ी पकड़ी गई, जिस पर भारत सरकार लिखा था। कागजात और नंबर न होने के कारण उसे सीज कर दिया गया। स्कॉर्पियो पर 20 हजार रुपये का चालान भी किया गया। पुलिस ने तेज आवाज करने वाली और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी पांच बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई की। इन बुलेट बाइकों पर कुल 42 हजार रुपये के चालान काटे गए। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें