कुठौंद। थाना क्षेत्र के डगरू का पुरवा गांव में बहन से मोबाइल छीनकर भागने से नाराज बालक ने कमरे में रखे तख्त पर चढ़कर साफी से फंदा बनाया और खूंटी के सहारे लटक गया। कुछ देर बाद कमरे में पहुंची बहन ने भाई को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे माता-पिता आनन-फानन में बच्चे को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम डगरू का पुरवा निवासी सोनू सिंह खेती के साथ मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा नौ वर्षीय बेटी जानवी और सात वर्षीय बेटा रितिक था। बताया गया कि घटना के समय दोनों बच्चे घर के एक कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान रितिक ने पिता का मोबाइल लेकर वीडियो देखना शुरू कर दिया। बहन जानवी ने उससे मोबाइल छीन लिया और लेकर भाग गई।

मोबाइल वापस न मिलने से रितिक परेशान हो गया। इसी दौरान उसने कमरे में रखे तख्त पर पड़ी साफी उठाई और ऊपर लगी खूंटी के सहारे फंदा बनाकर लटक गया।

कुछ देर बाद जानवी कमरे में पहुंची तो भाई को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर माता-पिता भी दौड़कर कमरे में पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में रितिक को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें