जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के चालक को झपकी आने से ईंटों से भरा डंपर रेलिंग तोड़कर नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। इससे डंपर में आग लग गई। चालक और खलासी की जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों के जले हुए कंकाल बाहर निकाले जा सके।

बुधवार सुबह एटा से ईंटें लादकर एक डंपर हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव के पास सुबह करीब चार बजे डंपर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 209 पर पहुंचा। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और डंपर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा।

डंपर घिसटता हुआ सर्विस लेन के पुल के नीचे फंस गया। झटके से डंपर में लदी ईंटें केबिन तोड़कर अंदर जा घुसीं। इसी दौरान डंपर में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

हादसे में एटा जिले के निढौली कलां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सेवा चौकी निवासी चालक राजकुमार (36) और फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अकोला निवासी खलासी सचिन कुमार (35) केबिन में फंस गए। आग और ईंटों के बीच घिरे दोनों बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। करीब आधे घंटे बाद सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ देर बाद दमकल कर्मी भी पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

केबिन में ईंटें भरी होने और उसके बुरी तरह जल जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई। करीब सात घंटे तक चले अभियान के बाद चालक और खलासी के जले हुए अवशेष बाहर निकाले जा सके।

सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को झपकी आना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

केबिन में ईंटें घुसीं, बाहर नहीं निकल सके चालक-खलासी

जालौन। डंपर के एक्सप्रेसवे से नीचे गिरते ही उसमें लदी ईंटें केबिन तोड़कर अंदर जा घुसीं। इसके बाद आग लगने से चालक और खलासी केबिन में ही फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर तक दोनों बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। कुछ समय बाद उनकी आवाजें शांत हो गईं। इसके बाद वहां डंपर के जलने और उसके पुर्जे टूटने की आवाजें ही सुनाई देती रहीं।

साथ चल रहे वाहन चालकों ने की पहचान

जालौन। हादसे में चालक और खलासी के शव बुरी तरह जल जाने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान डंपर के साथ चल रहे अन्य वाहन चालक भी मौके पर रुक गए। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने के साथ ही मृतकों की पहचान कराने में भी सहयोग किया। साथ चल रहे चालकों ने बताया कि डंपर का मालिक फिरोजाबाद जिले के एका क्षेत्र निवासी अनुज है। (संवाद)

फोटो -06 बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे गिरे डंपर में लगी आग। संवाद

फोटो -07 आग में जलकर क्षतिग्रस्त हुआ डंपर। संवाद

फोटो -08 हादसे के बाद चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन। संवाद

फोटो -09 मृतक चालक राजकुमार की फाइल फोटो। स्रोत-साथी

फोटो – 10 घटनास्थल पर खड़े लोग। संवाद

फोटो - 10 घटनास्थल पर खड़े लोग। संवाद

फोटो – 10 घटनास्थल पर खड़े लोग। संवाद– फोटो : Samvad

फोटो - 10 घटनास्थल पर खड़े लोग। संवाद

फोटो – 10 घटनास्थल पर खड़े लोग। संवाद– फोटो : Samvad

फोटो - 10 घटनास्थल पर खड़े लोग। संवाद

फोटो – 10 घटनास्थल पर खड़े लोग। संवाद– फोटो : Samvad



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *