Uproar over 3% deduction; chaos erupts from the marketplace to the streets

धान की खरीद बोली नहीं लगने से मंडी में हंगामा लगा लंबा जाम फोटो 1

खरीद नहीं होने से मंडी में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी कतारें, समथर-मोंठ मार्ग पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा


समथर। नवीन गल्ला मंडी में धान की बिक्री पर तीन प्रतिशत कटौती को लेकर बुधवार को किसान और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। किसानों की शिकायत के बाद व्यापारियों ने बिना कटौती के धान खरीदने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने से मंडी में धान की बोली नहीं लगी। इससे उपज बेचने पहुंचे किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। किसानों ने हंगामा किया इस दौरान समथर-मोंठ मार्ग पर तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। करीब दो घंटे तक लगे जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

बता दें कि कुछ किसानों ने धान की बिक्री की रकम से तीन प्रतिशत कटौती किए जाने की शिकायत प्रशासन से की थी। इसके बाद व्यापारियों ने कटौती के बिना खरीद नहीं करने की बात कही। मंगलवार को किसान अपनी उपज लेकर मंडी में इंतजार करते रहे, लेकिन बोली नहीं लग सकी। खरीदी बंद होने से मंडी में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ती गई। इसका असर समथर-मोंठ मार्ग पर भी पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से करीब तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। समथर-मोंठ मार्ग दो घंटे तक पूरी तरह बंद हो गया। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।

किसानों का कहना है कि धान की बिक्री पर होने वाली कटौती से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं, व्यापारियों के कटौती के बिना खरीद नहीं करने की बात पर विवाद गहरा गया। अब किसानों और व्यापारियों के बीच सहमति बनने तथा प्रशासन के हस्तक्षेप से ही मंडी में खरीद शुरू होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *