झांसी। बेघर और निराश्रित लोगों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने सर्दी शुरू होने से पहले ही कवायद शुरू कर दी। स्थायी शेल्टर होम के संचालन के साथ ही अस्थायी शेल्टर होम भी चलाए जाएंगे। इसके लिए निगम प्रशासन एनजीओ की भी मदद लेगा, जिससे निराश्रितों को आसानी से शेल्टर होम तक भेजा जा सके। फिलहाल, निगम प्रशासन ने स्थायी शेल्टर होम प्रभारी एवं केयर टेकर के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद नगर निगम ने महानगर में मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के सामने दो, रोडवेज बस स्टैंड के पास, शिवाजी नगर में मुर्गा मछली मार्केट, नंदनपुरा शेल्टर होम एवं कृष्णा इन्क्लेव समेत कुल 6 जगहों पर स्थायी शेल्टर होम बनाए। असली पेच इसके संचालन को लेकर फंसता रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने शेल्टर होम से सरकारी दखल को दूर रखने एवं निराश्रितों की यहां तक पहुंच को सरल बनाने के लिए एजेंसियों से संचालन कराने को कहा लेकिन, तीन स्थायी शेल्टर होम का संचालन डूडा कर रहा है।

नगर निगम भी तीन शेल्टर होम चला रहा है वहीं, सर्दी से पहले ही नगर निगम ने स्थायी रैन बसेरों तक निराश्रितों की पहुंच बनाने के लिए शेल्टर होम प्रभारी के नंबर जारी किए हैं। इसके मुताबिक मेडिकल कॉलेज के शेल्टर होम के लिए अवर अभियंता देवीलाल शर्मा (8218676702), बस स्टैंड एवं मछली मुर्गा मार्केट के लिए मोहित गर्ग (9899715958) एवं नंदनपुरा और कृष्णा इन्क्लेव के लिए एसएफआई अनूप साहू (6394057696) को नामित किया गया है।

0000

स्थायी शेल्टर होम तक निराश्रितों को पहुंचाने में आसानी के लिए शेल्टर होम प्रभारी समेत केयर टेकर के भी मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इनके संचालन के लिए भी नई व्यवस्था बनाई जाएगी। -अन्ना सुदन, नगर आयुक्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *