झांसी। नरसिंह राव टौरिया (वार्ड नंबर 56) में साफ सफाई न होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम में शिकायत भी दर्ज कराई, इसके बाद भी यहां सफाई नहीं कराई जा रही है। स्थानीय निवासी अनिल खनवालकर, शोभित, दीपक शिवहरे आदि का कहना है कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं की जा रही है। कचरा भी साफ नहीं हो रहा है। नियमित सफाई न होने से नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। नालियों में कूड़ा भर जाने से मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। उन्होंने यहां सफाई कराने की मांग की है। ब्यूरो
