Airfares hit rock bottom: direct flight from Delhi to Lucknow for 4,437

प्रतीकातमक

लखनऊ। लखनऊ आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग से परेशान यात्रियों को विमानों का सहारा मिला है। खास बात है कि दिवाली पर भी उड़ानें सस्ती हैं। इस कारण छह से आठ नवंबर के बीच लखनऊ की हवाई यात्रा के लिए 20 हजार से अधिक टिकट बुक कराए गए हैं।


दिल्ली से लखनऊ की इंडिगो व अन्य एयरलाइनों की सीधी उड़ान का टिकट 4437 से 4901 रुपये में मिल रहा है। जयपुर से सीधी उड़ान 5750 व कनेक्टिंग 14,574 रुपये में है। देहरादून से सीधी उड़ान 4073 रुपये में है। पटना से लखनऊ की सीधी उड़ान 4632 रुपये, चंडीगढ़ से सीधी फ्लाइट 5765 रुपये, मुंबई से उड़ान 7116 से 8686 रुपये में है। बंगलूरू से आने वाली उड़ानों का किराया 7415 से 7951 रुपये व हैदराबाद से उड़ान का किराया 7199 से 7399 रुपये है।

एयरवॉक ट्रेवल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि आम तौर पर त्योहारों पर हवाई टिकट पांच गुना तक महंगा रहता है। होली पर दिल्ली से लखनऊ की सीधी उड़ानों का किराया 22 हजार रुपये तक पहुंच गया था। इसी तरह मुंबई से लखनऊ का टिकट 30 हजार रुपये तक में बिका था।

…इसलिए नहीं महंगा हुआ किराया

आतिफ का कहना है कि बीते कुछ समय में ईंधन के दाम बढ़ने व पश्चिम एशिया में तनाव के कारण विमानों से सफर महंगा हुआ है। इस कारण लोग हवाई यात्रा से बच रहे हैं। ऐसे में सीटें खाली रहने से कंपनियां भी किराये को लेकर सतर्कता बरत रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *