झांसी। नवाबाद थानांतर्गत झोकनबाग स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैनों ने 31 अक्तूबर की रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से मारपीट कर दी। आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। नवाबाद थाना लिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


बैंक शाखा प्रबंधक विजय वर्मा निवासी नगरिया कॉलोनी खुशीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए झोकनबाग के पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल कम डाले जाने पर उन्होंने सेल्समैन से शिकायत की। इस पर अज्ञात सेल्समैन ने गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने गाली देने से मना किया तो उसके कुछ सेल्समैन साथी भी आ गए। सभी ने एकजुट होकर उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

हमलावरों ने यह भी बताया अगर पुलिस में शिकायत की तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। विजय वर्मा ने बताया कि रात अधिक होने के कारण वह सुरक्षा की दृष्टि से शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे। पूरी घटना की जांच पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज से की जा सकती है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *