रामनगरी अयोध्या में दीपों का महापर्व दीपोत्सव एक बार फिर अपने दिव्य और भव्य स्वरूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह उत्सव यात्रा अयोध्या की आत्मा का प्रतीक है। इसमें आस्था, संस्कृति और आधुनिक विकास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

शोभायात्रा शुरू होते ही पूरा मार्ग जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। यात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल थीं। पारंपरिक लोक नृत्य और रामायण कालीन वेशभूषा में सजे कलाकार मुख्य आकर्षण रहे। स्कूली बच्चों, संत-महात्माओं और आम श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्सव को भव्य बनाया। 

 





Ayodhya Deepotsav 2026 festival of lights begins with grand procession see captivating scenery in pictures

लेजर शो देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के साथ लेजर शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।


Ayodhya Deepotsav 2026 festival of lights begins with grand procession see captivating scenery in pictures

ढोल पर प्रस्तुति देते कलाकार।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इस यात्रा में प्राचीन संस्कृति के साथ-साथ नए भारत की झलक भी दिखी। राम दरबार और पुष्पक विमान की झांकियां त्रेता युग की याद दिला रही थीं। वहीं, अयोध्या के आधुनिक विकास, स्वच्छता और डिजिटल प्रगति को दर्शाते मॉडल भी शामिल थे। 

यह शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क पर संपन्न होगी। यहीं मुख्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह आयोजन अयोध्या वासियों और देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह और गर्व की भावना भर रहा है।

 


Ayodhya Deepotsav 2026 festival of lights begins with grand procession see captivating scenery in pictures

नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


झांकियों के साथ दीपोत्सव का आगाज

रामनगरी में दीपोत्सव का आगाज झांकियों के साथ हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्सवी माहौल में विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह रहे थे। 

 


Ayodhya Deepotsav 2026 festival of lights begins with grand procession see captivating scenery in pictures

डांडिया के साथ शोभायात्रा में युवक।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सूचना विभाग की ओर से 14 झांकियां निकाली जा रही हैं। संस्कृति विभाग की ओर से सात झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ सड़कों पर जुट गई। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय हो उठा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *