
साहिल फाइल फोटो
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6aef85c41ac45dc9f602189e”,”slug”:”scooter-crashes-into-a-municipal-corporation-tanker-parked-on-the-road-youth-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1041-913394-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: सड़क पर खड़े नगर निगम के टैंकर में घुसी स्कूटी, युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

साहिल फाइल फोटो
झांसी। शनिवार देर रात सदर बाजार के बस स्टैंड के पास बीच रास्ते में खड़े नगर निगम के टैंकर के नीचे स्कूटी सवार युवक जा घुसा। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान इतवारीगंज निवासी साहिल रईन (25) पुत्र सत्तार रईन के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि साहिल अपने भाई को खाना देने के लिए मंडी जा रहा था। उसका भाई सादिक शरीफा कारोबारी है। मंडी में फलों की छंटाई का काम चल रहा है। शनिवार रात सादिक मंडी में था। साहिल उसे टिफिन पहुंचने के लिए मंडी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टैंकर सड़क पर ही खड़ा था। जिस वजह से यह हादसा हुआ। टैंकर से उसकी स्कूटी टकरा गई। सदर बाजार थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि हादसे में साहिल घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसकी मौ मौत हुई। उधर, हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। साहिल परिवार में सबसे छोटा था।