= माधौगढ़ तहसील में फार्म-6, 7 और 8 की ऑनलाइन प्रविष्टियों का किया मिलान

= त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश

उरई। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने शनिवार को तहसील माधौगढ़ का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों की ओर से फार्म-6, 7 और 8 की पूर्व में की गई ऑनलाइन फीडिंग का सत्यापन किया। जांच के दौरान विभिन्न प्रविष्टियों का अभिलेखों से मिलान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्य में सावधानी और सटीकता जरूरी है। मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सही तरीके से दर्ज किया जाए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जिससे कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *