झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब 500 बेड की बिल्डिंग में 20 नवंबर तक इमरजेंसी यूनिट को स्थापित करेगा। इससे इमरजेंसी में आने वाले रोगियों के उपचार में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं होगा। उन्हें सुलभ उपचार मिल सकेगा।


मेडिकल कॉलेज प्रशासन के लिए 500 बेड की बिल्डिंग में इमरजेंसी की शिफ्टिंग करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसकी शिफ्टिंग के लिए धीरे-धीरे रोगियों की शिफ्टिंग की योजना बनाई गई। जब विभागाध्यक्षों के साथ मंथन हुआ तो कई आपत्तियां आईं। जिसमें तर्क दिया गया कि इमरजेंसी के डॉक्टर दो हिस्से में बंट जाएंगे, जिससे गंभीर रोगियों का उपचार प्रभावित हो सकता है। इस पर अब तय किया है कि एक ही दिन में इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा। जिससे मरीजों को व्यवधान नहीं होगा। प्राचार्य सुधीर कुमार ने बताया कि इमरजेंसी के शिफ्टिंग की पूरी तैयारी कर ली गई है। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *