= बंगरा से दवा लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे सेना के सेवानिवृत्त जवान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा सिरसा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग शुक्रवार शाम बाइक से बंगरा दवा लेने गए थे। दवा लेकर घर लौटते समय बंगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच की जा रही है।
