संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:31 AM IST

मुहम्मदाबाद। भैंस को निकालते समय अधेड़ नहर में डूब गया। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन उसे निकालकर मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी तुलाराम (50) मंगलवार को भैंस चराने गया था। तभी भैंस नहर में घुस गई। शाम हो जाने पर उसने भैंस को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकली, इस पर वह नहर में घुस गया। जिससे गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। परिजनों को जानकारी पर होने पर वह उसे नहर से निकालकर मेडिकल कालेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके दो बेटे देव सिंह, तीर सिंह व एक बेटी निशा है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
