{“_id”:”66eb3cb87cd5f84adf072484″,”slug”:”railway-yard-filled-with-water-track-circuit-failed-orai-news-c-224-1-ka11004-119853-2024-09-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: रेलवे यार्ड में भरा पानी, ट्रैक सर्किट फेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। लगातार हुई तेज बारिश से स्टेशन के यार्ड की कानपुर से झांसी की ओर जाने वाली तीसरी लाइन पानी से डूब गई। इससे सिग्नल का ट्रैक सर्किट फेल हो गया। हालांकि इससे कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। इसकी सूचना डिप्टी एसएस पीके निरंजन ने सिग्नल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे सिग्नल कर्मचारियों ने चेक किया वैकल्पिक व्यवस्था होने के कारण संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स विवेक दुबे ने बताया कि पानी निकासी का रास्ता बंद होने के कारण ट्रैक से पानी नहीं निकल रहा था। खुलवाया गया, तब जाकर शाम चार बजे तक पानी पूरी तरह से निकल गया। (संवाद)
