बबीना( झांसी)-बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला मातनपुरा स्थित साफ-सफाई के दौरान करेंट की चपेट में आने से झुलसकर सेवादार की मौत हो गई।मोटर से मंदिर परिसर में करंट दौड़ गया।परिसर में पानी पड़ा होने की वजह से घंटे बजा रहे भक्तों को भी झटके लगे। जिससे वहां हड़कंप मच गया।
मोहल्ला मातनपुरा निवासी प्रेम नारायण विश्वकर्मा (47) बेटा सेवाराम विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करता था। वह मोहल्ले में ही स्थित माता मंदिर परिसर में बने हनुमान मंदिर पर सेवादार था। वहां प्रतिदिन साफ सफाई और पौधो को पानी देता था। शुक्रवार सुबह 6 बजे वह वहां सफाई एवम पौधो को पानी दे रहा था । पास में ही मोटर चल रही थी। जिससे वहां पानी भर गया। इसी बीच मोटर में करंट दौड़ा। जैसे ही वह कुछ आगे बढ़ा तो उसे बिजली को जोरदार झटका लगा। करंट इतना तेज था कि वह वहीं गंभीर रूप से झुलस गया और वहीं छटपटाने लगा। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे शेड में भी करंट आ गया। जैसे ही बजाने के लिए भक्तों ने घंटों को हाथ लगाया तो उन्हें भी झटके लगे। जिससे पूरे धार्मिक स्थल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग एक-दूसरे की मदद को दौड़े। इसी बीच करंट से छटपटा रहे प्रेमनारायण की हालत देख वहां दहशत फैल गई। लोगों ने किसी तरह लाठी के सहारे उसे अलग किया। लेकिन, तब तक उसकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कस्बा इंचार्ज प्रदीप शर्मा के अनुसार लोगों ने पूछताछ में यही बताया कि मंदिर परिसर में पानी का छिड़काव और पेड़ो को पानी देने से दौरान करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।यह घटना बड़ा रूप ले सकती थी.मोहल्ला मातनपुरा में शुक्रवार मंदिर परिसर में करंट के बाद दहशत फैल गई। वहीं भक्तों भी झटके लगे। जिससे लोगों में चीख-पुकार मच गई। भक्तों ने बताया कि जैसे ही घंटे बजाने को हाथ उठाया तो तेजी से करंट लगा। इस बीच कई लोगों को झटके लगे। तब घटना की जानकारी हो सकी। लोगों की मानें तो जैसे ही प्रेमनारायण पर नजर पड़ी तो वह करंट से बुरी तरह झुलस चुके थे। वहीं लोगों ने बताया कि घटना बड़ा रूप ले सकती थी क्योंकि नवदुर्गा महोत्सव होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *