गरौठा (झांसी)-कोतवाली गरोठा अंतर्गत ग्राम भगवंतपुरा मडईयन निवासी छिदमीलाल पुत्र बेनी प्रसाद ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
हत्या के मामले मैं फरार चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कल्लू शेरा के बाग के सामने रोड पर बनी पुलिया के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही उपनिरीक्षक सुधीर सिंह पुलिस कांस्टेबल रविंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *