मोठ(झांसी)-खाद्य एवं रसद विभाग ने पहली अक्टूबर से धान खरीद केंद्र खोले हैं, जो एक जनवरी 2025 तक चलेंगे. इसी श्रृंखला में तहसील मोठ के विपणन कार्यालय ने ब्लाक के मण्डी प्रांगण में एक अक्टूबर से धान खरीद केंद्र सी पी सिंह राजपूत के संचालन में शुरू किया गया है.प्रथम दिवस ही सम्भागीय खाद्य नियंत्रक चन्द्रभान सिंह तथा नमन पाण्डे जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी घान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया.सिंह साहव ने बताया कि घान का सरकारी रेट 2300-2320 रूपया निर्धारित किया गया है.इस अवसर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सी पी सिंह, विनोद कुमार लिपिक मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *