टहरौली(झांसी)- तहसील के सामने सरकारी पडाव की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव द्वारा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है।

अनशन की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने अनशनकारियों का माल्यार्पण एवं फीता काटकर की।
पत्रकार बाबूसिंह यादव ने बताया कि वह कई बार शासन व प्रशासन को पडाव की भूमि संख्या 386 सहित ग्राम पंचायत टहरौली किला एवं टहरौली खास के अनेक भूमि नंबरों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत कर जानकारी दे चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है जिसके चलते वह अपने साथियों जाहर सिंह, सुरेन्द्र प्रजापति के साथ आज से आमरण अनशन प्रारंभ कर रहे हैं।

अनशनकारियों से वार्ता करने पहुंचे टहरौली के उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव एवं तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता को बाबूसिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में जिला पंचायत राज अधिकारी झांसी से पांच दुकानों की स्वीकृति लेकर 27 दुकानों का निर्माण तत्कालीन ग्राम प्रधान के परिजनों द्वारा शुरू कराया गया था जिसका प्रश्न मऊरानीपुर के तत्कालीन विधायक द्वारा वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश की विधानसभा में उठाया गया था जिसका जबाब देते हुए तत्कालीन राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने स्वीकार किया था कि पड़ाव की भूमि संख्या 386 पर धनसिंह यादव ने 22 अवैध दुकानों का निर्माण कर लिया है तथा उनके भाई किशोरी लाल यादव का 5300 वर्ग फीट पर कब्जा है लेकिन आज तक उक्त अवैध कब्जों को शासन प्रशासन हटवा नहीं सका है।

इसके अलावा बुंदेलखंड प्रांत व
टहरौली को जिला बनाने, टहरौली को नगर पंचायत का दर्जा देकर विकासखंड की स्थापना करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हम अपने साथियों सहित आमरण अनशन पर बैठे हैं अनशन स्थल पर उपस्थित लोगों ने एसडीएम से समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की जिससे अनशनकारियों के जीवन पर कोई संकट उत्पन्न न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *