बबीना(झांसी)-माता की आराधना का महापर्व की शुरुआत होते ही नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में आज माता के भक्तो द्वारा पूजा अर्चना के साथ माता को विराजमान किया गया।नया थाना युवा मित्र मंडल द्वारा इसी क्रम में नए थाने के पास 41 वे नवदुर्गा उत्सव पर माता की मूर्ति विराजमान करने के साथ ही श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हे।जिसके मुख्य यजमान शशि अमित यादव और सहयोगियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,पुरुष ,युवा ,ढोल ,डीजे नगाड़ों के साथ शामिल हुए।कथावाचक श्री यदुकुल नंदन सांवरिया सरकार बग्गी पर विराजमान थे, महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती हुई चल रही थी,युवा डीजे पर थिरकते हुए माता के जयघोष कर रहे थे जिससे नगर का माहोल भक्तिमय प्रतीत हो रहा था।मुख्य यजमान शशि अमित यादव अपने सर पर श्रीमद भगवत गीता को रख कर चल रहे थे।गणेश मंदिर पर पूजा विधिवत पूजा अर्चना के बाद बड़ा तालाब से कलश में जल भरकर वापस दुर्गा पंडाल में कलश यात्रा का समापन हुआ।मुख्य यजमान शशि अमित यादव द्वारा बताया गया की कल सुबह 11 बजे से दुपहर तीन बजे तक श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा ।उन्होंने नगर के सभी धर्म प्रेमियो से निवेदन किया कीअधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करे।
कलश यात्रा में पधारे हुए यजमान वीरेंद्र प्रताप वीरू के साथ ,सुरेंद्र यादव,राजपाल यादव,उधम यादव, रज्जन यादव,महिपाल यादव,रोहित यादव सोनू यादव ,मनीष यादव,देवेंद्र तिवारी, महेंद्र यादव ,सुमित यादव ,प्रशांत राय,
भास्कर भार्गव,सागर यादव,रोहित तिवारी,आदित्य यादव, गोलू ठाकुर,ऋतिक रावत,दीपक रावत,भविष्य गोस्वामी,आदर्श रिछारिया,संकल्प सोनी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *