गरौठा(झासी)-कोतवाली अंतर्गत ग्राम भगवंतपुरा मडईंयन मे पति पत्नी की आपसी कहा सुनी को लेकर पति ने पत्नी को गर्दन में कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी। जिसको लेकर आनन फानन में परिजन महिला को उपचार के लिए मेडिकल झांसी ले गए । जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला का मेडिकल में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया । ग्रामीणों के अनुसार रात्रि मे मडईंयन निवासी छिदामी अहिरवार उर्फ भांते ने घर मे सो रही पत्नी मीरा देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी पत्नी ने पति से कुछ अपशब्द बोल दिया।
जिसमें नाराज पति ने आंगन मे रखी कुल्हाडी पत्नी की गर्दन में मार दी जिससे महिला की गर्दन कट गई।
शोर शरावा सुनकर महिला का पुत्र गोलू जाग गया उसके शोर मचाने पर परिजन व पडोस के लोग मौके पर आ गए ।
जिसे उपचार के लिए झांसी ले गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिय वहीं पर पत्रकार ने गरौठा पुलिस से पूछा तो घटना को लेकर पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी।
