गरौठा(झांसी)-मंगलवार को उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी ने ग्राम पंचायत दुरखुरू एवं ग्राम डुमरई के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ मध्याह भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी की उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति पंजिका मिड डे मील रजिस्टर समेत विद्यालय से संबंधित अन्य रजिस्टरों का अवलोकन किया।
उन्होंने विद्यालय के ग्राउंड में लगी घास फूस को साफ करने के लिए सफाई कर्मचारी को निर्देशित किया।
इसके साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी में शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा था तो उसको खुलवा के बाहर रखवा दिया गया और उसके प्रयोग के लिए बोला गया।
इसके साथ ही विद्यालय के कमरे की खिड़कियों में जाली नहीं होने पर उपजिलाधिकारी ने जल्द से जल्द खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए।
