झांसी- पं. कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज झांसी में सम्भागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस झांसी के तत्वाधान में आज “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा, विशिष्ट अतिथिगण आनन्द कुमार सक्सेना चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स, महिला थानाध्यक्ष किरन रावत, प्रधानाचार्या अर्चना गौतम, शिव प्रताप वर्मा, दिलीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, जुगल किशोर कुशवाहा, राशिद, महिला हेड कांस्टेबल कमलेश कुमारी, महिला कांस्टेबल हर्षिता सिंह, नर्मदा पटेल, आरती यादव, विद्यालय परिवार से रश्मि, पूजा यादव, माला कुरील, अनीता साहू, दिव्या भारती, गीतांजलि गौतम, सरिता कैथवास, अनीता वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कॉलेज के बच्चों में इशिका कुशवाहा, प्रियांशी वर्मा, खुशी, नैंसी शर्मा, हिमांशी शर्मा, श्वेता ने दुर्घटनाओं से बचने, यातायात नियमों का पालन करने आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए जिन्हें पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति योजनान्तर्गत महिला थानाध्यक्ष किरन रावत द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु बच्चों को कैटलॉग देकर जागृत किया तथा विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर उमा कांत ओझा, चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना, शिव प्रताप तिवारी, दिलीप अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल द्वारा दुर्घटनाओं से किस प्रकार बचा जाए, वाहन चलाते समय जानमाल की सुरक्षा किस प्रकार की जाए, दुपहिया वाहन चलाते समय बीएसआई मानक हेलमेट का उपयोग करने, फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, गलत ओवरटेक ना कर अपनी लाइन में वाहन चलाने, नशे में वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का उपयोग न करने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने तथा पार्किंग नियमों का पालन करने आदि विषयों पर विशेष जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र पाल खत्री ट्रैफिक चीफ वार्डन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *