बबीना(झांसी)-बबीना थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए त्रिलोक पुत्र राजेंद्र यादव निवासी पुरा बड़ेरा ने बताया कि वह सोमवार रात के 9:30 बजे हाट बाजार से सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था तभी ब्लॉक अस्पताल के पास पहले से घात लगाए बैठे हुए जाकिर पुत्र लियाकत एवं उसके दोनों पुत्रों ने उसे रोककर लाठी,डंडों एवं लोहे की रोड से उस पर हमला कर दिया जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटे आई हे।परिवारजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर कस्बा इंचार्ज प्रदीप शर्मा ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की ।थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए प्रार्थी ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कारवाही की मांग की।
