समथर(झांसी) -कस्बा के मोहल्ला तिवरयाना में एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने कि धमकी देने का मामला सामने आया है|जिसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है
जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला तिवरयाना निवासी संतोष गुप्ता पुत्र रघुवीर शरण ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया। कि कस्बा के मोहल्ला ढीमरयाना निवासी गौरीशंकर रायकवार ने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। और जान से करने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *