उच्च अधिकारियों के आदेश पर पहुंची पुलिस ने कराया वितरण-
समथर (झांसी)- कस्बा के राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित एक सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान खाद खरीदने के लिए लाइन में खड़े कुछ किसानों की खाद वितरण में लगे। कर्मचारियों से कुछ किसानों की नोकझोंक हो गई।
जिसका कुछ किसानों ने वीडियो बना कर बायरल कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस ने खाद का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति समथर पर गुरुवार को 500 बोरी डी ए पी खाद आई थी।
क्षेत्रीय किसानों को जानकारी मिलने पर खाद खरीदने पहुंच गए।खाद वितरित में अधिकारियों के आदेश पर बी डी ओ मोठ राकेश त्रिपाठी ने समिति कार्यालय पर पहुंचकर 500 बोरी खाद उपलब्धता का सत्यापन कर खाद वितरित शुरू किया।
इसके बाद खाद के लिए लाइन में खड़े 49 किसानों की क्रमवार रजिस्टर में लिस्ट बनाई गई। और खाद का वितरण प्रारम्भ किया गया।
खाद वितरण चल रहा था। उसी समय कुछ किसान समिति कार्यालय पर खाद के लिये भेदभाव का आरोप लगाते हुए। खाद खरीदने वालों को लाइन में लगाने की बात को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। कर्मचारियों ने पहले लिस्टिड हो चुके। किसानों को वितरण के बाद नम्बर लगाने की बात कही। तो किसानों के बीच तेज आवाज में वितरण कार्य कर रहे। कर्मचारियों में आपस में बहस करने लगे। जिसमें किसान और कर्मचारी के बीच नोंकझोंक होने लगी।
कर्मचारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।
और अधिकारियों द्वारा पुलिस को मौके पर पुलिस को भिजवाया। पुलिस के मौके पर पहुँचने के बाद सुचारू रूप से पुनः खाद वितरित कराया गया ।
इस संबंध में सचिव रामप्रकाश तिवारी ने दैनिक सत्ता सुधार संवाददाता समथर पवन कुमार बुलकिया को जानकारी देते हुए। बताया कि गुरुवार को 500 बोरी डी ए पी खाद प्राप्त हुई थी। जिसे सत्यापन के उपरान्त 380 बोरी वितरित कराया गया है।
