बबीना(झाँसी)-बबीना रेलवे स्टेशन से दोपहर करीब 3.15 बजे लगभग जैसे ही माल गाड़ी बबीना स्टेशन से निकल रही थी तो चलती गाड़ी की बोगी में लदे कोयले से निकल रहे धुऐं को देखकर हेड कांस्टेबल भानु प्रताप ने सीनियर मैनेजर एस चौधरी को सूचित किया उन्होंने स्टेशन मास्टर अमरजीत सिंह को सूचना दी उन्होंने माल गाड़ी को रूकवा कर फायर ब्रिगेड को सूचित किया सूचना पाकर झाँसी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड के ने समय रहते आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।इस दौरान एस आई आशा राजपूत, एस आई अखलेश कुमार,कांस्टेबल अब्दुल आरिफ, अरविन्द,कांस्टेबल राहुल दुबे,वीर सिंह,अनुज जीआरपीएफ झाँसी,यादवेन्द्र सिंह, गंगा सिंह आशीष कुमार ग्रीस चंद्र फायर ब्रिगेड झाँसी के जवान मौजूद रहे।
