बबीना(झांसी)-राजकीय हाई स्कूल बुढ़पुरा, बबीना के तत्वाधान में, जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी के निर्देशन में कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के”पंख पोर्टल- कैरियर गाइडेंस प्रोगाम” के अंतर्गत कैरियर मेले का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन गांव के सम्भ्रान्त नागरिक अपरबल,आनंद नामदेव के कर कमलों द्वारा कराया गया । कार्यक्रम में छात्राओं ने आगामी कैरियर को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों जैसे- मानविकी, वाणिज्य, विज्ञान एवं गणित में कैरियर खोजते हुए इन क्षेत्रों से संबंधी मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शित किये। कैरियर मेले का निर्देशन एवं संचालन नोडल शिक्षिका अन्जुम बानो ने, ज्योति भारती एवं ज्योति यादव के सहयोग से किया।
