बबीना(झांसी)- भारत सरकार एवं महानिदेशालय, रक्षा सम्पदा, रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार मंगलवार सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक छावनी परिषद सार्वजनिक चिकित्सालय बबीना में आम जनता के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह के मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया।स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बबीना के डा. उमाकान्त अग्रवाल ने फीता काटकर किया। स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डा. नीलम लता, डा. सचिन देव शर्मा, डा. रिषू सिंह, स्टाफ नर्स प्रीति तथा छावनी परिषद सार्वजनिक चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डा. अशोक कुमार तिवारी ने लगभग 283 लोगों का परीक्षण किया। शिविर में बच्चों, वृद्ध, महिलाओं की आँख, गला, कान, नाक, दाँत आदि से संबंधित बीमारियों की जाँच कर परामर्श एवं दवाईयों दी गई।इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी ने सभी लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
स्वास्थ्य शिविर में डा. विवेक सिंह, हरीशंकर मेहतेले, रजनी वर्मा, करिश्मा सिंह, हेमन्त सिंह यादव, मनोज कुमार साहू, साफिया बानो, कैलाशी देवी, नरेन्द्र राय, धनीराम साहू, सुनीता आदि ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुमार कुशवाहा ने किया। स्वास्थ्य शिविर में रघुवीर यादव, अमित यादव, प्रवीण यादव, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, सतीशचन्द्र, दीपा पटेल, पूर्णिमा साहू, शिवम मिश्रा, रविकान्त शर्मा, पंकज दीक्षित, भानू प्रताप सिंह, संदीप दीक्षित, हरिश्चन्द्र चौरसिया, संतोष साहू, हर्ष हयारण, सावित्री उपाध्याय, विक्रांत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
