बबीना(झांसी)- बबीना क्षेत्रांतर्गत ग्राम घिसौली के जौनपुर मजरे के निवासी सुनील राजपूत पुत्र नत्थू राजपूत के झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हृदयविदारक हादसे में नवजात की मृत्यु पर बबीना विधायक राजीव सिंह,तहसीलदार ललित कुमार पांडे ने घर पहुंच कर मुलाकात कर ढाढस बंधाया एवं राज्य सरकार द्वारा पांच लाख की राशि का चेक प्रदान किया।इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह ने कहा हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदना हे। इस मौके पर महादेव सिंह पटे,धीरज सिंह,सुरेंद्र सिंह,मुन्ना राजपूत,ओमकार पूर्व प्रधान,बादाम सिंह आदि मौजूद रहे।
