बबीना(झांसी)- झाँसी ललितपुर टोलबे प्राइवेट लिमिटेड एवं झाँसी विगाखेत टोलवे प्राइवेट की ओर रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस के उपलक्ष में क्यूब रूट्स फाउंडेशन के तहत सीएसआर छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में हमारे माननीय मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक सुनीलकुमार जैन एवं विशिष्ठ विशिष्ट अतिथि के रूप में (क्यूब हाईवे रीजनल हेड) श्रीधर नारायण, उप प्रबंधक N.H.A.I अविनाश मंडीवाल एवं I.E महेश उदगे ने इस कार्यक्रम अपनी बमुल्य उपस्तिथि दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस आयोजन में सरकारी स्कूलों के लगभग 32 आर्थिक रूप से कमजोर योग्यताधारी छात्र एवं छात्राओं को योग्यता प्रमाणपत्र और प्रत्येक को 10,000/- रुपये की राशि के डीडी उनके के उज्जवल भविष्य के लिए प्रदान किये गए। जिसे एक सामाजिक पर छात्र छात्रों के कल्याण के लिए क्यूब रूट्स फाउंडेशन द्वारा एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। श्री आशीष चौधरी (सीएसआर प्रवन्धक , क्यूब रूट्स फाउंडेशन), निदेशक और प्रदीप कुमार (परियोजना प्रमुख) के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया। टोल प्लाजा प्रवन्धक अभिषेक कुमार सिंह, टोल प्लाजा प्रवन्धक विकाश सक्सेना, उपप्रवन्धक टेक्निकल कृष्णा कुमार, वीरेंदर गुप्ता, माधव दीक्षित, अरुण कुमार राणा, हर्षित गुप्ता एवं अंकित कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का भव्यता से संचालन किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कौशिक, टोल प्रवन्धक आकाश कुमार, अभिषेक यादव, दिलीप कुमार, बुद्धिमान, विकाश, कृष्णा गोसाई, अनूप कुमार, अतुल कुमार, संदीप कुमार, आकाश मौर्य, आकाश पंचोली, हीरालाल, बालेन्द्र , तपेंदर, भूपेंद्र कुमार इत्यादि मौजूद रहे मौजूद रहे।
