बबीना(झांसी)-सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बबीना से कुछ आगे झांसी ललितपुर राजमार्ग पर सड़क किनारे नालियों का गंदा बदबूदार पानी बह रहा हे जिससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हे।सड़क किनारे गंदे पानी के ऊपर मोटरसाइकिलों एवं वाहनों के निकालने से गंदे पाने के छीटें ग्राहकों,दुकानदारों और पैदल चलने वालों पर गिरने से झगड़े हो रहे हे साथ ही स्कूली बच्चों और पूजा स्थल जाने वाले लोगों को सबसे अधिक समस्या हो रही हे।स्थानीय दुकानदारों एवं निवासियों ने खंडविकास अधिकारी से उक्त समस्या के समाधान की मांग की।
