गरौठा(झांसी)-आज शनिवार को डीआईजी केशव कुमार चौधरी एवं एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाली का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कोतवाली में बने महिला हेल्थ डेस्क का निरीक्षण किया एवं महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की डीआईजी ने महिला व बच्चों संबंधी अपराधों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने मालखाना भोजनालय सहित कोतवाली परिसर में साफ सफाई व्यवस्था देखी एवं कोतवाली में बन रहे आवासों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनता के साथ अच्छे व्यवहार की अपील की एवं विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिएऔर पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की सलाह दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कोतवाली में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गयी।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही सहित समस्त कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।
