मोंठ(झांसी)- थाना क्षेत्र में भरोसा ओवरब्रिज से कुछ दूर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की एक सप्ताह पहले शादी हुई थी। वह पढ़ाई करने के साथ छोटे-मोटे काम करके परिवार के भरण-पोषण में सहायक था।

बताया गया है कि मोंठ कोतवाली प्रभारी सरिता मिश्रा को सूचना मिली कि भरोसा ओवर ब्रिज से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर खम्भा क्रमांक 1180/12 नज़दीक एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक कमल प्रताप सिंह, उप निरीक्षक वंदना कश्यप, संगीता कुमारी तथा कांस्टेबल वीरेंद्र बघेल ने जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी। लाश की पहिचान मोंठ क्षेत्र के ग्राम भरोसा निवासी शिवम अहिरवार(21) पुत्र ठाकुरदास के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना भेज दी। यह खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ठाकुरदास ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपने पुत्र के शव को देखा तो उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।

मृतक के चाचा जयप्रकाश ने बताया कि शिवम उनके बड़े भाई ठाकुरदास का एकलौता पुत्र था। वह झांसी में पढ़ाई के साथ बलरामपुर में अपने जीजा के यहां रहकर पानी पुरी का काम करके घर गृहस्ती में पिता का हाथ बंटाता था।
बताया कि 11 दिसंबर को शिवम की शादी मध्य प्रदेश में जनपद दतिया के ग्राम कालीपुर में काजल से हुई थी। शिवम बेहद सीधा-साधा और हंसमुख स्वभाव का लड़का था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, लोगों से बातचीत भी काम कर दी थी। बुधवार सुबह उसने दवाई खाई और वह घर से निकल आया, और यह घटना घटित हो गई। जिससे बुजुर्ग माता-पिता और उसकी पत्नी में मातम छा गया। कहा कि घर में अब तक शिवम की शादी की खुशियों का माहौल था। बहू के गौने के लिए उसके मायके के लोग भी आने वाले थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *