कई दुकानदारों का नाले से अवैध कब्जा हटवाया गया –
मोंठ( झांसी )-आपको बता दें कि नगर पंचायत के द्वारा नगर के मुख्य बड़े नाले का निर्माण बस स्टैंड से लेकर पाठक मार्केट तक किया जा रहा है इसके निर्माण का शुभारंभ हो चुका है इस बड़े नाले के निर्माण से नगर की जल भराव की समस्या का निदान भी हो जाएगा ।
लाखों रुपये की लागत से बन रहे बड़े नाले के निर्माण का शुभारंभ होते ही नगर के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
आपको बता दें कि इस नाले पर अबैध तरीके से दुकानदार कब्जा किए हुए थे जिस कारण से नगर में जल भराव की समस्या बरसात के मौसम में हो जाती थी और बरसात का पानी नाले से नहीं निकल पाता था नाला निर्माण में कई परेशानियों का ठेकेदार को सामना भी करना पड़ सकता है क्योंकि दुकानों के सामने नाले पर दुकानदारों के द्वारा पक्का सीसी का चबूतरा बना रखा है यदि नगर पंचायत ने संयुक्त अभियान चलाकर नाले पर बने अवैध कब्जे को नहीं हटवाया तो यह नाला निर्माण अधूरा रह जाएगा।
हालांकि नगर पंचायत और संबंधित ठेकेदार के द्वारा नाले पर किए गए अवैध कब्जे के संबंधित दुकानदारों को निर्देश अपनी-अपनी कब्जा हटाने के लिए दे दिए गए हैं अब देखना यह है कि बस स्टैंड से पाठक मार्केट तक बन रहे नगर के बड़े नाले का निर्माण यूं ही चलता रहेगा या फिर नगर पंचायत और संबंधित ठेकेदार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
