मऊरानीपुर(झांसी)- ग्राम धायपुरा स्थित प्राचीन हनुमंतलाल मंदिर परिसर में रामपाल नागा बाबा की पुन्य स्मृति में मकरसंक्रांति के पावन पर्व के चलते पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक आठ दिवसीय विशाल किसान मेले के साथ कबड्ड़ी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी को घोड़ा नाच प्रतियोगिता के साथ किसान मेले का उद्घाटन होगा, 13 को पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ,14, 15 को कबड्डी का फाइल मुकाबला ,16 को अखिल भारतीय जबाबी कीर्तन ,17 को लोकगीत लोकनृत्य,18 को अखिल भारतीय राई नृत्य आदि का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जानकारी मेला कमेटी धायपुरा द्वारा दी गई है.



मऊरानीपुर(झांसी)- खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेन पर ग्राम भदरवारा से लेकर अटारन गांव तक लगी स्ट्रीट लाइटें नहीं एक वर्ष से अधिक समय से नही जलने से रात्रि में सड़क मार्ग पर बैठें रहने वाले मवेशियों से अंधेरा होने से वाहन चालक दुघर्टना ग्रस्त होते रहते। फिर संबंधित कार्यदाई संस्था का ध्यान इस ओर नही नही जा रहा जबकि दिन रात में कई बार 1033 वाहन निकलता रहता है। अटारन गांव निवासी मुन्नालाल कुशवाहा, मंगल कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, चेतराम, मनीष, अक्षर कुशवाहा, गोकुल कुशवाहा, मोहन,भागवत, ईश्वरदास पटेल आदि ने अटारन हाइवे की स्ट्रीट लाइटें सही कराये जाने की मांग की है।



मऊरानीपुर(झांसी)-ग्राम पंचायत खिलारा में कार्यदाई संस्था द्वारा आधे अधूरे गांव में बिजली की केविल बिछाई गई है। जिससे सही बोल्टेज का संचार नही पहुंच रहा है। प्रधानपति माधव प्रसाद मिश्रा, संजीव द्विवेदी, परमानन्द विश्वकर्मा, बब्लू मिश्रा, भगवत प्रसाद विश्वकर्मा , रामकुमार मिश्रा, अरविन्द तिवारी, कल्लू कुशवाहा आदि ने संबंधित संस्था से पूरे गांव की केविल बदले जाने की मांग की है।



मऊरानीपुर(झांसी)- चुरारा मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें ग्राम पंचायत धबाकर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह की वयोवृद्ध माता जी का निधन हो जाने पर प्रमोद चतुर्वेदी, प्रतिपाल सिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी, प्रेमनारायण तिवारी, सुरेन्द्र द्विवेदी, बृजेश पटेल, मुन्नालाल कुशवाहा, अशोक मिश्रा, बृजेन्द्र द्विवेदी, राहुल सिंह सोलंकी, जबर प्रसाद, गनेश सोनी, सुभाष मौर्य, डॉ रामशरुप अनुरागी, लखनलाल भदौरिया, लोकेंद्र सिंह तोमर, शेर सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश श्रीवास आदि ने शोक व्यक्त किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें