गरौठा झांसी-

यह मामला शनिवार को रात लगभग 8 से 10 बजे का है अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड देकर लॉट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस उसे उपचार के लिए गरौठा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी लगते ही
परिवार में कोहराम मच गया। टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के करौं ग्राम निवासी रामकुमार श्रीवास का 20 वर्षीय पुत्र मानवेंद्र अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारी में देकर बाइक से गरौठा की ओर वापस आ रहा था। इसी दौरान गरौठा थाना क्षेत्र के नई बस्ती दुरखुरू गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मानवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर
आई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजन ने बताया कि मानवेंद्र की 20 जनवरी को महोबा जिले के ग्राम बरदा में बरात जानी थी। मानवेंद्र घर में भाइयों में बड़ा था। वह ही अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारी में वितरित कर रहा था। उसकी मौत से माता-पिता, भाई, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
वही गरौठा पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें