गरौठा( झांसी)-बार एसोसिएशन सभागार कक्ष में पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज द्वारा गरीब असहाय लोगों को चार सौ कंबल उपलब्ध कराए गए।
कंबल वितरण समारोह में पहुंचे अतिथियों का बार संघ अध्यक्ष रामसेवक पाठक सहित अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राकेश वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गरौठा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगोपाल यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरौठा एवं नायदा ज़ैदी मुन्सिफ मजिस्ट्रेट गरौठा उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी मौजूद रहे।
राकेश वर्मा मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ने कहा ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब असहाय की परेशानी को देखते हुए असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया जो काफी सराहनीय कार्य है सक्षम लोगों को हमेशा गरीब व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुष्प का कार्य है।
कंबल वितरण के बाद पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास ने कहा की गरीबों असहाय लोगों की सेवा करना परमधर्म है जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं तन मन धन से लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
अंत में सोनू विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें