मऊरानीपुर(झांसी)- पटेल नगर लारौनी के तत्वावधान में आयोजित चौपड़ प्रतियोगिता का समापन रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। कड़े मुकाबले में चंद्रभान अध्यापक ने बृजेन्द्र बिड़ला को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वरिष्ठ खिलाड़ी का खिताब बहादुर सिंह परिहार प्रधान रोनी को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल राघवेन्द्र अध्यापक, संदीप सक्सेना मऊरानीपुर और गुलाब चंद्र, चंद्रभान अध्यापक बेरी के बीच हुआ, जिसमें गुलाब चंद्र ने राघवेन्द्र अध्यापक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल बिजेंद्र बिड़ला, पुष्पेन्द्र लारौनी और गजराज सिंह, विश्वनाथ के बीच हुआ। इस मुकाबले में बृजेन्द्र बिड़ला ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में बृजेन्द्र बिड़ला और चंद्रभान बेरी आमने-सामने थे। यह मुकाबला कांटे की टक्कर का रहा, जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए
चंद्रभान बेरी ने खिताब अपने नाम किया।
पुरस्कार वितरण और आयोजन : प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह जितेंद्र सिंह पटेल सर जी जिला पंचायत सदस्य भसनेह, पन्ना पटेल पूर्व प्रधान, दृगपाल सिंह प्रबंधक आईटीआई कॉलेज, टिंकू मुखिया पसराई, जय ठाकुर, राघवेंद्र निरंजन जिला अध्यक्ष गौ रक्षक समिति झांसी के द्वारा किया गया।
आयोजन में शामिल : गुलाब सिंह यादव बेरी, विनोद राज गोनगुड़ा, आलोक व्यास, पूरन सिंह अमीन साहब, जमुना नेता मड़वा, महरूप वकील साहब, हरिशंकर मऊ, मानसिंह यादव भौमई, जयप्रकाश शर्मा पूछ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश निरंजन ने की एवं संचालन महेंद्र प्रताप सिंह अध्यापक ने किया अर्जुन सिंह पटेल ,अमर सिंह पटेल, अनिल सिंह गौर एवं समस्त ग्रामवासियों ने सहयोग किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें