बबीना(झांसी)-भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और झांसी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी के दिशा-निर्देश में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बबीना टोल प्लाजा पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 जनवरी 2025 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और प्रतिदिन रोड पर गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों को सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया जा रहा है।

इस अभियान के तहत बबीना के स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और विशेष रूप से कॉलेज के विद्यार्थियों को दो पहिया वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि दो पहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्ति न बैठें, हेलमेट का प्रयोग करें, सड़क पार करते समय दोनों दिशा में देखें और किसी प्रकार की लापरवाही या कलाबाजी न करें।

झांसी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के प्लाजा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इसके अलावा, टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को रिफ्लेक्टिव टेप और पंपलेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हमेशा सुरक्षा के उपायों का पालन करें ताकि वे अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंच सकें। इस अभियान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, टोल अधिकारी और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें