झांसी (बबीना)-
बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत बीती आधी रात के बाद हाट बाजार में दो फल गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल गया। दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गोदामों में भरा लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। वहीं पड़ोस के एक मकान में दरारें आ गईं। कांच टूट गए। परिवार वालों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
कस्बा बबीना के जलनिगम रोड के जाकिर राइन व इमामबाड़ा निवासी मुईन खान की छावनी परिषद से किराए पर अलग-अलग दुकानें लिए हैं। जिन्हे वह फल गोदाम के रूप में इस्तेमाल करतें हैं। इन्हीं के पास छत्रपाल सिंह चौहान का मकान है। बीती देर रात सभी लोग अपने-अपने घरों थे। शनिवार देर रात अचानक जाकिर राइन और मुईन खान के गोदाम से आग की लपटों को देख कर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। उन्होंने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, आग भड़क गई और हाथ ठेले, फल, बोरे, लकड़ी का सामान होने की वजह दोनों गोदाम धू-धूकर जल उठे। जाकिर और मुईन भी वहां पहुंच गए। तब तक आग पड़ोस के छत्रपाल के मकान तक पहुंच गई। इस बीच उन्होंने परिवार के साथ किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तीखी थी कि लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर बबीना थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी, कस्बा इंचार्ज प्रदीप शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दो दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रविवार सुबह साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गोदामों में रखा करीब पांच लाख रुपए का माल जलकर राख हो चुका था। थाना पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। अगर कोई शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़ितों ने बताया कि करीब 5 से छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
बड़ा हादसा टला।
हाट बाजार में बीती देर रात दो गोदामों में लगी भीषण आग ने पड़ोस के छत्रपाल के मकान को भी नुकसान पहुंचा। यही नहीं आग से बिजली का खंभा और एक सूखा पेड़ भी जल गया। आग की लपटे मकान के तीसरी मंजिल तक पहुंच गई और आग ने पानी टंकी को भी जला दिया। लोगों की मानें तो आग की लपटें इतनी तीखी थी कि एक के बाद किसी न किसी चीज को जला रही थी। लिहाजा, दमकल कर्मियों, पुलिस और लोगों ने घटना को बड़ा रूप होने से रोकने का प्रयास किया। लोगों की मानें तो कई व्यापारियों ने छावनी परिषद से किराए पर दुकानें लेकर अपने गोदाम बना रखे। जिनमें फल और सब्जियों का स्टॉक सहित हाथ ठेले रखे जाते थे। वहीं रविवार को भी राख से दुकानदार सामान तलाशते दिखे। फल व्यापारी मुईन खान ने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है। इन गोदामों में कोई बिजली कनेक्शन नहीं था। फिर भी आग लग गई। लोगों ने बताया कि हाट बाजार में अक्सर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। पुलिस ने भी कई बार कार्रवाई की है। व्यापारियों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें