मोठ (झांसी)-अधिवक्ता संघ मोठ के अध्यक्ष पंकज प्रभाष चाचौडिया एवं अन्य अधिवक्ताओं ने डी आई जी से झांसी से मुलाकात की। और बताया कि थाना पूंछ बाईपास पर दो माह पहले अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार बर्दिया की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। थाना पूछ द्वारा 2 माह से अधिक होने के बाबजूद ट्रक चालक के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही न करने तथा ट्रक बरामद न करने तथा गवाहों के बयान विवेचक द्वारा न लेने को लेकर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष बार संघ मोठ पंकज प्रभाष चाचौडिया व हेमंत योगी ,सीताराम बर्दिया, अरविन्द समाधियां एड , प्रशांत वर्दियां मौजूद रहे।
