चिरगांव(झांसी)- चिरगांव क्षेत्र में बीते चार दिनों से लगातार बिजली गुल रहने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिना पंखे और कूलर के रहना लोगों के लिए किसी यातना से कम नहीं।
गर्मी से बेहाल बुजुर्ग, बिलखते बच्चे और पानी के लिए तरसते लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। स्थानीय निवासियो का कहना है, “हमने तो मोमबत्तियों और लालटेन का ज़माना फिर से देख लिया, लेकिन बिजली विभाग चैन की नींद सो रहा है!”
बिजली विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कारण या समाधान सामने नहीं आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवंती बाई नगर के लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जल चुका है और चार दिनों से हम लोग इसी तरह से अंधेरे में जी रहे हैं लेकिन मरम्मत की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोग अब खुद तार जोड़ने को तैयार हैं।
वही पीडी रोड स्थित के लोग भी हम भी टूटने से परेशान हैं चार दिन बीत जाने के बाद भी खाबो को नहीं सुधर गया
चिरगांव की जनता अब एक सुर में कह रही है – “या तो बिजली दो, नहीं तो यहीं पर बैठकर धरना देंगे
चिरगांव की जनता का यह भी आरोप है कि उनके द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारी जेई उक्त विभागीय कर्मचारियों के द्वारा पैसे की मांग की जा रही है
क्या प्रशासन जागेगा या जनता का अंधेरा यूं ही जारी रहेगा?


