बरुआसागर (झाँसी)-ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने के लिए फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संबंधता उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वाधान मे मोटर फिटनेस हाईपर फॉर्मेंस ट्रेंनिंग केम्प का आयोजन 1 मई से 14 मई 2024 तक संस्कृति संस्कार पब्लिक स्कूल मे किया गया केम्प के समापन मे मुख्य अतिथि डॉ सूरज पाल कशाना स्पोर्ट्स ऑफिसर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विनोद वैध विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन चेयरमेन हैप्पी चावला,अजीम खान ने दीप प्रज्ज्वलन एवम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
खेलो को बढ़ावा देने एवम बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से मोटर फिटनेस केम्प का आयोजन किया गया इसमें बच्चों की शारीरिक दक्षता जैसे फ्लेक्सीबिलिटी,स्पीड, एडुरेन्स,एक्सप्लोसिव पावर लेग, कोर्डिनेटर स्किल को सुधारा गया। जिसका फाइनल दक्षता परिक्षण आज संपन्न हुआ।
केम्प मे 100 प्रतिभागिओ ने प्रतिभाग किया जिसमे 70 बच्चों ने दक्षता परीक्षा में पास करने वाले विजेताओं को मैडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस मोके पर मुख्य अतिथि डॉ सूरज पाल कशाना ने स्पोर्ट्स कैरियर के बारे मे बताया उन्होंने बच्चों को बताया की स्पोर्ट्स मे कॅरियर बनाने के लिए इंटर से ही अलग अलग डिग्रियां है जिसको प्राप्त करके शारीरिक शिक्षक,कोच के साथ साथ अच्छे खिलाड़िओ को सरकार सीधी भर्ती के द्वारा जॉब के अवसर प्रदान करती है।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें एस एस पी एस के प्रिंसिपल ने कहा की सभी बच्चों को खेल गतिविधियों मे प्रतिभाग करना चाहिए जिससे बच्चे ग्रसित रोगों से दूर रहते एवं स्वस्थ्य रहते है। एवं विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन चेयरमेन हैप्पी चावला ने कहा की जल्द बरुआसागर मे खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने की योजना चल रही है बुंदेलखंड मे प्रतिभाओ की कमी नहीं है खेलो इंडिया सेंटर आने से खेल प्रतिभाओ की अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे।
इस मोके पर डॉ जितेन्द्र सिद्धार्थ कोच श्वेता राय, शिवानी राय देवेंद्र कुशवाहा,दीक्षा, पिंकी अंजना शुक्ला, सर्वर खान,अरशद खान एवम खिलाड़िओ के अभिवावक शिक्षक गण उपस्थित रहें।


