आटा। बस स्टैंड पर सोमवार को सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया।


आटा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी कल्लू बाइक में पेट्रोल भराने के लिए आटा आया था। पेट्रोल भराने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। बस स्टैंड पर सड़क पार करते समय अचानक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कल्लू बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने पर घायल को उसी कार से उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के कारण बस स्टैंड पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आटा थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *